जयंती माता कैसेट कंपनी ने रिलीज किया एक ओर नया गाना “द पांगी ऑफ चंबा” सुनील राणा ने दी अपनी आवाज।
हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट
एक के बाद एक बेहतरीन गानों के बाद जयंती माता कैसेट कंपनी ने एक ओर गाना जोकि पांगी गान के ऊपर बनाया गया है देर शाम रिलीज कर दिया गया।
नया गाना द पांगी ऑफ चंबा जिसमें मशहूर गायक सुनील राणा ने अपनी आवाज दी है गाने में रैप और म्यूजिक इक बाज द्वारा प्रस्तुत किया है।
जेएमसी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज करते ही लोगों द्वारा इस गाने को खूब सराहा जा रहा है। गाने में अभिनेत्री का अभिनय रूही ठाकुर ने निभाया है। त्रिनेत्र हाउस ने गाने को शूट किया है वही गाने के डायरेक्टर भरत भूरिया है।
बता दें की जयंती माता कैसेट कंपनी द्वारा इससे पहले भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं जिसे लोगों ने खूब सराहा। गाने की शूटिंग जिया, राख व पालमपुर की हसीन वादियों में फिल्माए गए हैं।
जानकारी देते हुए जयंती माता कैसेट कंपनी के प्रोड्यूसर अतुल गुप्ता व एम डी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि अपने पिछले गाने की अपार सफलता के बाद दर्शकों की मांग पर आज कम्पनी द्वारा द पांगी ऑफ चंबा सॉन्ग जयंती माता कैसेट कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया रिलीज करते ही हजारों दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा गया।
प्रदेश के प्रसिद्ध गायक सुनील राणा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है वही रूही ठाकुर द्वारा बेहतर अभिनय गाने में किया गया है। उन्होंने बताया कि गाने को बनाने में सभी टीम ने अपना-अपना बेहतर काम किया है और गाना रिलीज कर दिया गया है।

