जमीन धसने से मजदूर पर गिरा मिक्चर, मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

ग्राम पंचायत नाल्टी के तहत कुनाह खड्ड किनारे सडक़ पर लगाए जा रहे डंगे की जमीन धंसने से दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर मिक्चर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यहां पर मिक्चर के माध्यम से मेटीरियल डंगा निर्माण में लगाया इस्तेमाल किया जा रहा था।

कार्य के दौरान मजदूर निचली तरफ खड़ा था कि अचानक ही जमीन धंसने से मिक्चर मजदूर की तरफ लुढक़ गया और इसका सारा मेटीरियल मजदूर पर जा गिरा।

इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। हालांकि हादसे के बाद मजदूर को उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

31 वर्षीय मजदूर मोहम्मद शाहनवाज निवासी गांव फुलवाड़ी सीमा अनंदपुर जिला उतर दिनागपुर थाना जगदीशपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार ने बताया कि पीडित परिवार को दस हजार की फौरी राहत भी प्रदान की गई है।

वहीं पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...