जमीनी सौदे में 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत दुलैहड़ गांव के निवासी व्यक्ति ने पोलियां बीत क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों पर जमीनी सौदे में उसके साथ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी गांव दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते साल 3 जुलाई को उसने संजीव कुमार निवासी गांव पोलियां बीत के साथ एक जमीन का इकरारनामा किया। जिसका सौदा जमीनी दलाल सोहन सिंह निवासी गांव पोलियां बीत ने करवाया।

इस सौदे के बदले उसने कमिशन के तौर पर 50,000 रुपये सोहन सिंह को दिए। वहीं, संजीव कुमार के साथ जो सौदा हुआ उसके बदले 22 लाख रुपये दिए। इस दौरान आरोपियों ने तीन महीने का समय रजिस्ट्री के लिए लिया। संजीव कुमार ने कहा कि जब तीन महीने समाप्त होने वाले थे तो उसने आरोपियों को रजिस्ट्री के लिए बोला। लेकिन वे टालमटोल कर तारीख आगे डालते रहे।

शक होने पर वह आरोपी संजीव कुमार के घर गया। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी संजीव दुबई चला गया है और उसे दूसरा आरोपी सोहन सिंह एयरपोर्ट छोडने गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने आरोपी सोहन से इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।

संजीव कुमार ने बताया कि उसे बाद में यह भी पता चला कि आरोपियों ने उसी जमीन का किसी और व्यक्ति के साथ इकरारनामा किया हुआ है। वह सौदा भी सोहन सिंह ने ही करवाया। जबकि वह पहले के उससे हुए जमीनी सौदे के बारे जानता था। ऐसे में आरोपियों ने दूसरे व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...