जमीनी विवाद को लेकर बासा में भाई ने फोड़ा भाई का सिर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

नगरोटा सूरियां में बीच जमीनी विवाद रास्ते को लेकर दो भाइयों में आपस झगड़ा हो गया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे पर ईंट से किया हमला, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को तुरंत नगरोटा सूरियां के स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां उसे उपचार के बाद उसे मेडिकल तथा सीटी स्कैन के लिए कांगड़ा रैफर किया।

जानकारी के अनुसार विकास खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासा से एक भाई ने दूसरे पर ईंट से सिर फोड़ दिया। घायल की पहचान विजय कुमार निवासी बासा के रूप में हुई है। विजय कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि मेरा भाई लेखराज अपना मकान बना रहा है, वह हमारी मुस्तरीका भूमि है और आते-जाते मेरे रास्ते से गुजरते मुझे गाली-गलौज कर रहा था। जब मैंने इसका कारण पूछा तो लेखराज ने बिना बात किए हुए मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया और सिर पर ईंट का वार कर दिया।

पुलिस चौकी प्रभारी नगरोटा सूरियां सुरेंद्र राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल विजय कुमार का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां में करवाया गया तथा मामला दर्ज कर आईपीसी की धारा 451-323-506ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा घायल विजय कुमार को डाक्टर के द्वारा सीटी स्कैन के लिए टांडा भेजा गया है। जैसे ही सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कुछ आएगा तो और धाराएं जोड़ दी जाएंगी और बाकी मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...