जमा दो परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा अब्बल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं । आपको बताते चलें कि यह परीक्षा परिणाम शनिवार को ही घोषित किया गया है ।

इस परीक्षा परिणाम में शाहीन चौधरी ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 500 में से 487 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया है । शाहीन चौधरी के पिता व्यापारी हैं और माता गृहिणी और शाहीन मेडिकल से ही बीएससी करना चाहती है ।

Name Shaheen choudhary marks 487 6th in hpboard

शाइना शर्मा ने 500 में से 484 अंक लेकर नवां स्थान प्राप्त किया है । साइना शर्मा के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और माताजी गृहणी हैं । साइना का लक्ष्य अध्यापक बनना है ।इन छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है ।

Name Shaina Sharma marks 484 9th in hpboard

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का हमेशा से एक ध्येय रहा है – गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना । इसके लिए शिक्षक दिन-रात परिश्रम करते हैं और उतना ही परिश्रम यहां पढ़ने वाले छात्र भी करते हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...