जनजातीय जिला के ग्यू में भीषण हिमस्खलन, बाल-बाल बचा ITBP कैंप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में काजा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले ग्यू क्षेत्र में शनिवार को भीषण हिमस्खलन हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह हिमस्खलन सीधे इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के शिविर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन सौभाग्यवश शिविर से महज 200 फीट पहले ही रुक गया।

हिमस्खलन की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बल तुरंत सतर्क हो गए। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आस-पास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हाल के दिनों में हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। फिलहाल, इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ITBP के जवानों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने भी यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कहां से होगा कांग्रेस का हिमाचल अध्यक्ष, इस पर तय होगा 11वां मंत्री, जानिए नए समीकरण

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

हिमाचल के प्राइमरी स्कूलों में अब मोबाइल एप से लगेगी शिक्षकों, विद्यार्थियों की हाजिरी; जानें

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में...