जड़ी-बूटियां निकालने गए व्यक्ति की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

औषधीय जड़ी-बूटियों की खोज में गए एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। हसन अली पुत्र बरकत अली गांव जनूह डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के रहने वाले थे।

पांगी पुलिस ने सिविल अस्पताल किलाड़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयान में अयूब खान, गुलशन और रफीक मोहम्मद ने बताया कि उनके साथ हसन अली पांगी घाटी में औषधीय जड़ी-बूटियों की तलाश करने गए थे।

मंगलवार सुबह सभी हिलुटवान की तरफ बढ़े। देर शाम को जड़ी-बूटियां निकालने के बाद सभी वापस आ गए, लेकिन हसन अली नहीं लौटे। उन्होंने उनकी तलाश शुरू दी। काफी देर तलाश करने के बाद उन्हें हसन अली खाई में अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वह चंद्रभागा नदी के पानी में करीब 150 मीटर आगे चरमासी धार के ट्रंड नाले में पड़े थे। अचेत अवस्था में हसन अली को किलाड़ अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत करार दिया।

उधर, पुलिस ने मृतक के साथियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...