जंगल में ड्रमों से बरामद हुई 8 हजार मिली अवैध शराब

--Advertisement--

पुलिस टीम को गश्त के दौरान मिली अवैध शराब, मौके पर ही कर दिया गया नष्ट।

बिलासपुर, 26 अप्रैल – सुभाष चंदेल

जनपद में नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए जंगल से 8000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना कोट के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान दबट जंगल क्षेत्र में ड्रमों से कच्ची शराब लाहन बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया गया है। पुलिस लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कसे हुए है।

श्री नैना देवी डीएसपी विक्रांत ने पुष्टि करते हुए बताया कि थाना कोट पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कच्ची शराब लाहन बरामद की जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...