जंगल की आग ने फूंक डाली छह महीने की कमाई, ऐसे भस्म हुई गेहूं

--Advertisement--

Image

 हमीरपुर- अनिल कपलेश

फायर सीजन शुरू होते ही जंगल दहकने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जंगल के जाखू गांव में लगी आग खेतों तक पहुंच गई, जिससे लाखों रुपए की गेहूं की फसल खेतों में झुलस गई।

स्थानीय पंचायत उपप्रधान पंकज भटेडिया एवं स्थानीय लोगों ने मौके पर दमकल विभाग को सूचित किया एवं ग्रामीणों को इकट्टा करके आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आग कैसे लगी किसने लगाई, इस पर अभी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन दिन के समय लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसल को इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर दमकल विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया जिसकी कार्रवाई अभी तक जारी है।

उधर उपप्रधान पंकज ने बताया आग लगने की सूचना धुआं उठने के साथ सामने आई थी, जिस पर देखा गया कि पंचायत के जाखू क्षेत्र में आग रिहायशी इलाकों में एवं खेतो तक पहुंच रही है। लाखों रुपए की फसल इस आग की चपेट में चली गई उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस से आग्रह किया है कि आज कैसे लगी किसने लगाई इस पर जांच की जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...