छोटे भाई ने दागी गोली, बड़े भाई की मौत व भाभी की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

गगल, अंशुल दीक्षित 

पुलिस थाना गगल के तहत गांव केटलू में बड़ी वारदात सामने आई है। केटलु गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली दाग दी। इस वारदात में आरोपित के भाई की मौत हो गई है व भाभी को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन किया गया है, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। गगल पुलिस थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

यह वारदात रात काे पेश आई है। पवन कुमार चौधरी पुत्र पाला राम निबासी गाव केटलु ने अपने बड़े भाई 58 वर्षीय रूमी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। भाभी पुष्पा देवी गोली के छर्रे लगने से घायल है। गगल पुलिस थाना के प्रभारी मेहर दीन ने बताया उपरोक्त दोनों सगे भाइयों में अकसर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी आरोपित पवन कुमार अपने भाई रूमी के घर आया और किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा।

दोनों में पिता द्वारा ली गई बंदूक को लेकर खूब बहस हुई। पिता की मृत्यु के बाद उपरोक्त बंदूक रूमी कुमार के नाम पर है। आरोपित ने कहा पिता की बंदूक पर उसका भी हक है। काफी बहस के बाद वो उनके घर से चला गया। थोड़ी देर बाद चुपके से बंदूक को घर से उठाकर ले गया। रात को जब उसका भाई रूमी व उसकी पत्नी पुष्पा लघु शंका के लिए बाहर आये थे और आंगन में चले थे तो पवन कुमार ने उसी बंदूक से आंगन में खड़े होकर उन पर फायर कर दिया।

जिस पर उपरोक्त दोनों को घायल अवस्था में टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रूमी कुमार को मृत घोषित कर दिया व उसकी पत्नी को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया है, जिसकी अभी हालत स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...