छुट्टियां यथावत रखी जाएं, बदलाव न किया जाए

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम प्राथमिक

शिक्षक संघ जिला कांगड़ा ने शिक्षा निदेशक महोदय से गुहार लगाई है कि स्कूलों की छुट्टियां यथावत रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव न किया जाए।

संघ के अध्यक्ष अनिल भाटिया एवं महासचिव कुलदीप पठानिया ने शनिवार को जिला की समस्त कार्याकारिणी एवं जिला के समस्त खण्डों के साथ इस विषय पर वर्चुअल बैठक कर निर्णय लिया और सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताकर प्रस्ताव पास किया कि वर्तमान छुट्टियों की समय सारणी में बदलाव कर विद्यार्थियों के लिए जोखिम पैदा न किया जाए।

पूर्व में छुट्टियों की समय सारणी सरकार के अधिकारियों ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बनाई है इसमें किसी भी तरह का बदलाव किसी अनहोनी घटना को न्योता दे सकता है।

प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जून से शुरू होकर 31 अगस्त तक होता है और वह सही है ।इसका बड़ा कारण यह है कि छुट्टियां बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई है ।

हमेशा ही भारी बरसात कुछ कठिनाइयों को लेकर आती है और जुलाई के अंतिम या अगस्त में बरसात अपने आप में चरम पर होती है और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति भी ऐसी ही है कि उन दिनों यहाँ नदी नाले उफान पर होते हैं और बच्चों को आने जाने में असुविधा रहती है।

ऐसे में इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छुट्टियों को निर्धारित किया गया है।इसलिए लाखों विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा इकाई की निदेशक महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि वे तरह के निर्णय न लें जो कि शिक्षा , विद्यार्थी और शिक्षक हित में न हों ,अन्यथा संघ इसका कड़ा विरोध करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...