छह मई को लगेगा रोजगार मेला, सात को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग छह मई को रोजगार मेला लगाने जा रहा है।

इस दौरान चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सात मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होटल पीटरहॉफ शिमला में नियुक्ति पत्र देंगे। जिला सोलन में स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में रोजगार मेला लगेगा।

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आयोग नौकरी के अवसर मुहैया करवाने के लिए मंच उपलब्ध करवा रहा है। छह मई को करीब 50 निजी कंपनियां बाहरा विश्वविद्यालय सोलन में साक्षात्कार लेंगी।

मेले में शामिल होने के लिए आयोग ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोग की ओर से इस प्रकार के रोजगार मेले करवाए जा रहे हैं। शेष क्षेत्रों के लिए भी जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...