छन्नी गाँव में इंदौरा के विधायक धन्यवाद करने पहुँचे, लोगों ने ढोल नगाड़ों से किया भव्य स्वागत 

--Advertisement--

छन्नी गाँव में इंदौरा के विधायक धन्यवाद करने पहुँचे, लोगों ने ढोल नगाड़ों से किया भव्य स्वागत।

इंदौर – मोनू ठाकुर

छन्नी गाँव में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन धन्यवाद करने छन्नी पहुँचे। यहाँ लोगों ने ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।लोगो ने गाँव की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

उन्होंने बताया कि यदि युवाओं को सरकार द्वारा रोजगार के अवसर व विशेष सृजन नहीं किया गया तो वे दिशा हीन होने के लिए विवश होंगे।

उन्होंने लोगों को रोजगार दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि गाँव का हर व्यक्ति नशे का कारोबार नहीं करता, लेकिन आज छन्नी गाँव नशे के नाम से इतना बदनाम हो चुका है, जिसके कारण वे अपने गाँव का नाम लेने में असहज महसूस करते हैं।

उन्होंने विधायक द्वारा क्षेत्र से नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का स्वागत किया। वहीं उन्होंने छन्नी में युवाओं के लिए खेल मैदान बनाने की भी मांग की।

इस अवसर पर विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि छन्नी गाँव जिन कारणों से मशहूर है, उस मिथक को तोड़ना जरूरी है।

उन्होंने नशे के विरुद्ध स्थानीय युवाओं से सहयोग की अपील की व अन्य समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से हल करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र से चिट्टे को जड़ से मिटाना उनकी प्राथमिकता है और इस संदर्भ में उन्होंने सहयोग की मांग की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव कमल किशोर, बी.डी.ओ. सुदर्शन सिंह, पूर्व प्रधान तिलक राज, पूर्व प्रधान शेरा, उप प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान अश्विनी कुमार, मनोहर पिंकी, कर्ण सिंह आदि को आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...