चोरों ने एक दुकान में की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस लाइन झलेड़ा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक दुकान में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रात 2 बजे के करीब दुकान के बाहर की दीवार को तोड़ दुकान के अंदर प्रवेश किया और दराज में रखें लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। हालांकि चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना में चोरो के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि चोरों ने पुलिस लाइन झलेड़ा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक करियाना के थोक व्यापारी की दुकान पर देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिला मुख्यालय के साथ लगते झलेड़ा चौक पर स्थित करियाना के थोक व्यापारी की दुकान में रात करीब 2 बजे तीन चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर फिल्मी स्टाइल में दूकान के अंदर एंट्री की और उसके बाद दुकान से ही एक झाड़ू उठाकर दुकान में लगे एक सीसीटीवी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोरों को यह मालूम नहीं था कि दुकान के अंदर लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों में उनकी सारी हरकत कैद हो रही है।

देखते ही देखते मुंह को ढके हुए चोरों ने दुकान के काउंटर में बने दराज को खोला और उसमें राखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक केशव ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपनी दुकान रात को बंद घर चले गए थे लेकिन जब सुबह उन्होंने अपनी दूकान खोली तो दुकान के बाहर की दीवार टूटी हुई थी लेकिन जब उन्होंने दुकान के अंदर प्रवेश किया तो दराज में से सारी नकदी गायब थी। दुकान मालिक ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के पास झलेड़ा में चोरी के मामले की सूचना आई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा दुकान से कितनी नकदी चुराई है इसकी अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...