चैलचौक में शुरू हुआ 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मंडी द्वारा ग्राम पंचायत चैलचौक में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 11 से 22 अगस्त तक चलेगा और पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी मंडी की संकाय स्वाति शर्मा ने किया। इस प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्वाति शर्मा ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करना, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण, विपणन प्रबंधन, लागत और मूल्य निर्धारण, लाभ गणना, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, व्यवसाय में जोखिम प्रबंधन, लेखा-जोखा रखने तथा समय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

स्वाति शर्मा ने बताया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक युवाओं को बैंकों से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपने उद्यम की शुरुआत कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...