चैत्र नवरात्रों में सुबह 4 बजे खुलेगा ज्वालामुखी मंदिर, रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में आज मंदिर न्यास ज्वालामुखी की विशेष बैठक जिलाधीश कांगड़ा एवं आयुक्त मंदिर डॉक्टर निपुण जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

पुलिस उप अधीक्षक पुनीत रघु, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रघुवीर सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्यारेलाल, खंड विकास अधिकारी चतर सिंह, एसीएफ ज्वालामुखी मंदिर राजेंद्र कुमार, नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा व मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य पुजारी वर्ग कर्मचारी वर्ग व्यापार मंडल ज्वालामुखी के अध्यक्ष अनीश सूद आदि उपस्थित थे ।

बैठक में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र माह के नवरात्रों को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यो की भी समीक्षा की गई और बंद पड़े विकास कार्यो और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर कड़ा संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को शीघ्र ही काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

तारा देवी मंदिर की कैनोपी का शीघ्र काम शुरू करने को कहा गया। प्राचीन एवं ऐतिहासिक टेढ़ा मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए ।

प्राचीन भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार और वहां से अंबिकेश्वर महादेव मंदिर तक की सड़क को शीघ्र बनाने। टेढ़ा मंदिर की दोनों सड़कों को शीघ्र ठीक करने। वहां के पुराने हो चुके भवनों को ठीक करने। शहंशाह अकबर की नहर का सुंदरीकरण करने। मंदिर के प्राचीन हो चुके गुंबद की मरम्मत करवाने। सैया भवन के पीछे से मंदिर जाने वाले रास्ते का निर्माण करने और सैड बनाने के निर्देश दिए गए।

नवरात्रों में मंदिर सुबह 4:00 बजे खुलेगा और रात के 12:00 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में इकट्ठे ना हो सके l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...