चुवाड़ी में मनाया जाएगा भटियात उत्सव- कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी छिंज मेले में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, कहा…प्राचीन परम्पराओं को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य, छिंज मेला कमेटी को एक लाख रुपए देने की घोषणा

चंबा, 24 जून – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले समय में भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मे भटियात उत्सव मनाया जाएगा ताकि लोगों को विधानसभा क्षेत्र भटियात की स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल सके।

कुलदीप सिंह पठानिया आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के बावजूद मेलों की प्राचीन परम्पराओं एवं संस्कृति को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है ताकि आने वाली पीढ़ियां इन से रूबरू हो सकें।

पठानिया ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरस्ता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं साथ ही हमारी समृद्व संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रूपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने लखदाता पीर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की तथा मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा में भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाडक, तहसीलदार सुमन धीमान, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, मेला कमेटी प्रधान टेकचंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...