चुराह बीडीओ मनीष कुमार निलंबित, यह है मामला

--Advertisement--

तीसा विकास खंड की सनवाल पंचायत में सेब के पौधों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता मामले में तत्कालीन बीडीओ तीसा को निलंबित कर दिया है।

चम्बा – भूषण गुरूंग

जिले के तीसा विकास खंड की सनवाल पंचायत में सेब के पौधों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता मामले में तत्कालीन बीडीओ तीसा को निलंबित कर दिया है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। वर्तमान में वह विकास खंड भटियात में तैनात हैं। निलंबन के बाद अब बीडीओ मनीष कुमार का हैडक्वार्टर शिमला शिफ्ट किया है।

आगामी आदेशों तक उन्हें हैडक्वार्टर न छोड़ने के आदेश दिए हैं। इस मामले में पंचायत प्रधान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। हालांकि प्रधान ने बाद में स्टे लिया था।

सनवाल पंचायत में करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से 48,000 पौधे रोपे जाने थे, लेकिन धरातल पर महज 19,000 पौधे ही मिले थे। इन पौधों की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की ओर से पौधे रोपने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में पौधे लेने वाले करीब 200 लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस थाना तीसा में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस लोगों की जमीन की पैमाइश करेगी।

इसमें यह जांचा जाएगा कि जिस व्यक्ति ने जितने पौधे लिए, उसने उतने पौधे लगाए भी हैं या नहीं। सनवाल पंचायत में सेब पौधों की खरीद के मामले में गड़बड़ी पाए जाने पर वर्तमान और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज है।

पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पूर्व पंचायत प्रतिनिधि के परिवार के बैंक खाते में करीब डेढ़ करोड़ के लेन-देन की पुष्टि पुलिस पहले ही कर चुकी है। अब इस मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है। मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...