
चुराह- अनिल कुमार
चुराह उपमंडल के गांव देहग्रां मैं एक व्यक्ति का बीती रात मकान जलकर राख हो गया जानकारी के अनुसार मकान मालिक का नाम हरीश खन्ना सपुत्र प्रेम लाल गाँव देहग्रां डाकघर बैरागढ़ तेहसील चुराह के रूप में हुई है।
मकान मालिक के अनुसार किसी रंजिश के चलते इनके घर को जलाया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक हंसराज को भी आडे हाथ लिया उन पर भी आरोप लगाया है कि इनके ही लोगों द्वारा मेरा घर जलाया गया है क्योंकि मेरा घर जलाने वालों के साथ हंसराज के साथ अच्छे तालुक हैं।
मुझे पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई है वंही घटना स्थल पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश रावत भी घटना स्थल पर पहुँचे उन्होंने पीड़ित को हरसंभव सहायता देने का अश्वसन दिया है। उन्होंने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया है कि मामले में संलिप्त लोगों के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करें।
वंही जब इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी तीसा जोगिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर मौजूद है और साक्ष्य जुटा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जायेगा फिलहाल हरीश खन्ना जिनका मकान जला है काफी दुखी हैं और प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करें और उन्हें उचित न्याय प्रदान करें।
