सिहुंता – अनिल संबियाल
व्राह्मण सभा सिहुंता द्वारा विशेष वैठक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण बिभाग के विश्राम गृह सिहुंता में आयोजित हुई। बैठक ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष बलजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें परशुराम जयंती को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जिसमें ये निर्णय लिया गया कि तहसील मुख्यालय चुबाड़ी में 22 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी।जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे।
ये रहे उपस्थित
वैठक में ब्राह्मण सभा के जिला महासचिव गौतम शर्मा, सिहुंता ब्लॉक के सचिव नागेंद्र भूषण, चुबाड़ी यूनिट के 3 प्रधान संजय शर्मा, मलाहड़ा से मनोज शर्मा, मोतला से मेघराज शर्मा, गरनोटा से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पवन शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य सुदेश शर्मा मौजूद रहे।

