चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां जनता के प्यार और आशीर्वाद मिलने से हुए भाबुक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को नकार कर डडोली, हारचक्कियां, 45 मील, राजोल, घरोह, बसनूर में उमड़ी काँग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया की जनसभाओं में भीड़। डडोली ओर हार चक्कियां में भाजपा को छोड़ कर लगभग 40 परिवारों ने कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने हार पहनाकर तहदिल से स्वागत किया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया की जनसभाओं में हजारों की भीड़ इकठ्ठी होने पर जनता ने संकेत दिया कि इस बार शाहपुर की जनता बिधायक बदलने के मूड़ में दिख रही है। विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता इस बार विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को वोट दे कर बिधायक बना कर शिमला भेजेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया शाहपुर की जनता के प्यार और आशीर्वाद मिलने से भाबुक हुए। पठानिया ने कहा कि मेरी असली ताकत शाहपुर हल्के की जनता है। मुझे किसी से डरने की जरूरत नही है। आज जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उसके लिए मैं पूरी जिंदगी ऋणी रहूँगा।

बिधायक बनते ही जनता की सेवा में हाजिर रहूँगा। जो उमीदें जनता ने मेरे ऊपर लगाई है। उनको पूरा करने की कोशिश करूंगा। आने वाले समय मे विधानसभा क्षेत्र को विकास के नाम से जाना जाएगा। जिसमे जनता को मूलभूत सुविधाएं घर घर पहुँचेगी। हर बर्ग को सम्मान के साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास की गाथा गाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...