चुनावों के बीच स्वारघाट में उत्तराखंड नंबर की कार से पकड़ा तीन लाख कैश

--Advertisement--

Image

स्वारघाट – सुभाष चंदेल

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गठित पुलिस और प्रशासन की एसएसटी एवं एफएसटी टीमों ने शुक्रवार को स्वारघाट में बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है।

दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए शुक्रवार को स्वारघाट के अपर एक्साइज बैरियर के पास नाके के दौरान उतराखंड नंबर कार की डिक्की में रखे बैग से तीन लाख रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है।

कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो कि इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं, जिसके चलते टीम ने उक्त कैश को जब्त कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाभर में पुलिस व प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखे हुए है तो चुनाव के दौरान शराब, असलाह, सोना, चांदी आदि की तस्करी करने वालों की चेकिंग के लिये एसएसटी-एफएसटी टीमें गठित की गई हैं, जो कि क्षेत्र में पुरी तरह से सक्रिय है और अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...