
रिवालसर – अजय सूर्या
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में आयोजित 30 वीं उप मंडल स्तर की दो दिवसीय चिल्ड्रंस साईंस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चिल्ड्रंस साईंस कांग्रेस में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर ने बताया कि धृति शर्मा व रिया ने जूनियर साईंस क्विज़ में प्रथम स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में नैंसी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य दया राम ने अध्यापक रमेश कुमार, संगीता गौतम व शशि निहाल को बधाई दी व छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की।
