चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से चला रहे थे नशे का अवैध धंधा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उपेंदर जीव सिंह (21) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मौहल्ला वाहरली अबादी, झंडियाला मंजकी डाकघर साहनकेपासे तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब और बलकार लाल (25) पुत्र शजागीर सिंह निवासी गांव नजद माता गंगा जी गुरुद्वारा बेराक वाई पास विजयनगर अमृतसर के तौर पर हुई है।

एसपी कुल्लू मदन लाल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मनाली पुलिस बीते शुक्रवार शाम को वन विहार पार्किंग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की पंजाब के दो युवक जो गोंपा रॉड मनाली में होटल में कमरा लेकर रह रहे हैं, वह अपने होटल रूम से चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरे की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से उक्त मात्रा में चिट्टा बराद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...