चिट्टा मामला: पिता का आरोप, पुलिस ने 2.50 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

--Advertisement--

मृतक शिक्षक ऋषिराज के पिता ने पुलिस पर फिरौती के रूप में 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं।

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला मुख्यालय के समीप पुलघराट में पुलिस हिरासत से भागे चिट्टे के आरोपी आरोपी शिक्षक की मौत के बाद मामले की न्यायिक जांच करवाई जा रही है। वहीं, मृतक शिक्षक ऋषिराज के पिता ने पुलिस पर फिरौती के रूप में 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पिता ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

पुलिस हिरासत से भागे आरोपी शिक्षक का सुकेती खड्ड में शव मिलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। ऋषिराज के पिता बलवीर सिंह निवासी गुटकर ने बताया कि उनका बेटा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक था। दो अप्रैल को उनका बेटा घर पर था।

इसी बीच राहुल नाम का व्यक्ति घर पहुंचा और शाम करीब पांच बजे उनके बेटे को स्कूटी पर अपने साथ ले गया। इसके बाद उनकी बहू ने बेटे को शाम 7:00 बजे फोन किया। उसने बताया कि वह घर आ रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनके बेटे का फोन बंद हो गया।

बलबीर का आरोप है कि इसके बाद रात 9:30 बजे एक व्यक्ति उनके घर आया और पुलिस का नंबर बताते हुए उन्हें दिया और इस पर संपर्क करने के लिए कहा। इस नंबर पर कॉल करने पर बताया गया कि उनका बेटा उनके पास है और छोड़ने की एवज में ढाई लाख रुपये मांगे गए। कुछ धनराशि का इंतजाम किया, लेकिन पूरे पैसे का इंतजाम न होने तक बेटे को न छोड़ने की बात कही।

अगली सुबह 9:30 बजे फोन नंबर पर बात हुई तो उन्हें पूरी धनराशि के साथ बगला में बुलाया गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके साथ ही फोन नंबर भी बंद हो गया। पांच अप्रैल को पुलघराट के पास ऋषिराज का शव बरामद होने की सूचना मिली।

बलबीर ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण से यह मामला फिरौती से जुड़ा हुआ है। सवाल उठाया है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए उनका बेटा नदी में कैसे गिर गया और चार दिन तक कोई छानबीन नहीं की गई। इसके अलावा पुलिस ने उन्हें सूचित भी नहीं किया।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागे ऋषिराज के मृत मिलने के मामले में न्यायिक जांच का आग्रह किया गया था। ऋषिराज के पिता के आरोपों की जांच करवाई जाएगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि दो अप्रैल रात को पुलिस ने पुलघराट में दो लोगों से 12.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए और दोनों सुकेती नदी की तरफ ढांक में कूद गए। एक आरोपी राहुल को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि ऋषिराज का शव पांच अप्रैल शाम को सुकेती नदी से बरामद हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...