चार पीढ़ियों की सैन्य परंपरा निभा बलोह गांव के दो भाई एक ही दिन सेवानिवृत्त होकर पहुंचे घर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोह के भरनोट गांव के लिए शुक्रवार का दिन गौरव और सम्मान से भरपूर रहा। गांव के दो वीर सपूत और सगे भाई सूबेदार संसार चंद और हवलदार कमलदेव भारतीय सेना में क्रमशः 30 और 26 वर्षों तक सेवा देने के बाद एक ही दिन, 2 मई को सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे।

इन दोनों वीर भाइयों के स्वागत के लिए गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दोनों सैनिकों को फूल मालाओं और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि “देश सेवा में युवावस्था समर्पित करने वाले सैनिकों का समाज हमेशा ऋणी रहेगा।”

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने बताया कि यह परिवार देशभक्ति की मिसाल है, क्योंकि चार पीढ़ियों से यह परिवार भारतीय सेना की सेवा कर रहा है। दोनों सेवानिवृत्त भाइयों के दादा, पिता, तीनों भाई और अब भतीजा भी सेना में सेवाएं दे रहा है। यह विरासत सिर्फ गांव ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

विधायक ने कहा, “जब देश की सीमाओं पर हमारे जवान दिन-रात डटे रहते हैं, तभी हम सभी शांति और सुरक्षा के साथ जीवन जी पाते हैं। ऐसे वीरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को ऐसे परिवारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।

गांववासियों ने भी इन वीर भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके योगदान को सराहा। माहौल पूरे दिन देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। सेवानिवृत्त हुए दोनों सैनिकों ने भी गांववासियों और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि वे भविष्य में युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी...