चार पंचायतों को मिले नए प्रधान, तीन को उपप्रधान और आठ को वार्ड मेंबर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – हिमखबर टीम 

जिले में बुधवार को चार पंचायतों को नए प्रधान, तीन को उपप्रधान और आठ को वार्ड मेंबर मिल गए। पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। सुरक्षा कारणों से जिला में चार अति संवेदनशील और दो संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए थे।

यहां किसी भी तरह के विवाद को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैयार किए गए थे। डीपीओ शशि बाला ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

प्रधान

तिलक राज अपने बने डोहब पंचायत के प्रधान

शाहपुर/कांगड़ा – नितिश पठानियां

विधानसभाक्षेत्र शाहपुर की डोहब पंचायत में तिलकराज अपने प्रतिद्वंद्वी टेक चंद को 402 वोट के बड़े अंतर से हराकर प्रधान बने। कुल 1420 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

इनमें तिलकराज को 835, सब्जी विक्रेता टेक चंद को 433 और शाहपुर के कारोबारी परिवार से संबंध रखने वाली निशा महाजन को मात्र 152 वोट मिले।

तिलकराज कारोबारी हैैं। नतीजों की घोषणा होते ही तिलकराज को उनके समर्थकों ने अपने कंधे पर उठा लिया।

तरसूह में सुनील दत्त ने मारी बाजी

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

विकास खंड कांगड़ा के अंतर्गत पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में सुनील दत्त ने बाजी मारी। पूर्व प्रधान अंकुश धीमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके बाद से यहां प्रधान का पद खाली चल रहा था।

खंड विकास अधिकारी व चुनाव अधिकारी केएस राणा ने बताया कि प्रधान पद के लिए 2 उम्मीदवारों सुनील दत्त और रमेश चंद में सीधा मुकाबला था। पंचायत के कुल 1135 मतदाता हैं।

चुनाव प्रक्रिया में 840 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इसमें सुनील दत्त को 423 और रमेश चंद को 414 वोट पड़े। तीन वोट अवैध पाए गए।

देशराज बने बछवाई के प्रधान

डरोह/ कांगड़ा – राजीव जसबाल 

विकास खंड सुलह स्थित भेडूमहादेव की पंचायत बछवाई की जनता ने प्रधानी की कमान देशराज को सौंप दी है। देश राज ने 267 मत लेकर यह जीत हासिल की है। वहीं, शांति प्रकाश को 247 मत मिले हैं। कुल 661 वोट डाले गए। इनमें 15 मत अवैध घोषित किए गए।

काथला से महिंद्र, रजोट हार से अशोक, घरोह से दविंद्र बने उपप्रधान

जयसिंहपुर/कांगड़ा – बर्फू 

काथला पंचायत में उपप्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में महिंद्र रियाल ने आशीष रियाल को सीधे मुकाबले में हरा दिया है। महिंद्र रियाल ने आशीष रियाल को 94 मतों से हरा दिया है।

कुल पड़े 509 मतों में से महिंद्र रियाल को 299 और आशीष रियाल को 205 मत मिले। चार मत रिजेक्ट हुए, जबकि एक व्यक्ति ने नोटा दबाया। पुष्टि पीआई लंबागांव अरुण गुलेरिया ने की है।

विकास खंड पंचरुखी के तहत रजोट हार पंचायत के उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में अशोक कुमार ने 260 मत लेकर अपने प्रतिद्वद्वी राजेंद्र को हराकर चुनाव जीत लिया।

खंड पंचरुखी के तहत एक उपप्रधान व दो वार्ड पंचों के पद खाली हुए थे। इनमें मोलीचक व कैलाशपुर पंचायत में निर्विरोध वार्ड पंच चुन लिए गए थे।

शाहपुर/कांगड़ा – नितिश पठानियां 

विकास खंड रैत की पंचायत घरोह में दविंदर कुमार 448 वोट के साथ उपप्रधान की कुर्सी पर काबिज हुए। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी कमलजीत को 279 और विशाल मेहरा 241 वोट मिले। चौथे नंबर पर आए रमेश को 80 वोट के साथ संतोष करना पड़ा।

वार्ड सदस्य

हरोट वार्ड एक में कमेर सिंह जीते

लंबागांव/कांगड़ा – बर्फू 

हरोट पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए हुए चुनाव में कमेर सिंह ने जीत हासिल की है। कमेर सिंह ने कर्म चंद को 21 मतों से हराया। कमेर चंद को 83 मत मिले, जबकि कर्म चंद को 52 मत मिले।

द्रमन वार्ड पांच में विजय बने वार्ड सदस्य

द्रमन पंचायत के वार्ड नंबर पांच में हुए उपचुनाव में विजय कुमार ने 122 मत लेकर जीत हासिल की है। उनके प्रतिद्वंद्वी नवीन कुमार को 114 मत मिले और तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार दिलबाग सिंह को मात्र 18 मत मिले।

सिहोटू वार्ड दो में एक मत के अंतर से जीते सुरिंदर

डरोह/कांगड़ा – राजीव जसबाल 

पंचायत सिहोटू के वार्ड नंबर दो से वार्ड सदस्य के रूप में सुरिंदर कुमार ने 56 मत लेकर विजय हासिल की है। उन्होंने यह जीत अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार से मात्र एक वोट से हासिल की है।

सुनील को 55 मत पड़े हैं, वहीं तीसरे उम्मीदवार बालकराम को 42 मत पड़े हैं। कुल 154 मत डाले गए, जिनमें से एक मत अवैध घोषित हुआ।

पद्दर वार्ड चार से रूप चंद जीते

चामुंडा/कांगड़ा – राजीव जसबाल 

विकास खंड धर्मशाला की पद्दर पंचायत के वार्ड चार के उपचुनाव में रूप चंद ने 112 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंद्वी देशराज को 105 वोट पड़े। वहीं, पांच वोट अवैध घोषित किए गए।

देहरा के सिहोटी खुर्द में हरदीप बने वार्ड सदस्य

देहरागोपीपुर/कांगड़ा – शिव गुलेरिया 

पंचायतसिहोटी खुर्द के नरगोटा वार्ड में हरदीप सिंह वार्ड सदस्य चुने गए हैं। चुनाव में हरदीप सिंह को 56 और दूसरे स्थान पर रहे प्रकाश चंद को 53 वोट पड़े।

खुडियां पंचायत के वार्ड रकेहड़ में बलवंत जीते

विकास खंड देहरा की खुंडियां पंचायत के वार्ड रकेहड़ में बलवंत सिंह विजेता रहे। चुनाव में बलवंत सिंह को 142, जबकि दूसे स्थान पर रहे मान सिंह को 68 वोट मिले।

मतलाहड़ में सुमन कुमारी बनीं वार्ड सदस्य

नगरोटा सूरियां/कांगड़ा – शिव गुलेरिया 

विकास खंड नगरोटा सूरियां की मतलाहड़ पंचायत के वार्ड दो में सुमन कुमार वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। सुमन कुमारी को कुल 53 मत मिले। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहीं सीमा शर्मा को 45 मत मिले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...