
चंबा 7 जनवरी, 2022- भूषण गुरुंग
एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा द्वारा चंबा उपमंडल की पंचायत मंगला के गांव मंगला व पंचायत भनौता के गांव करंगोरा में आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड लाइन टीम सदस्य काजू राम, काउंसलर नीता देवी, टीम सदस्य चमन सिंह व रीता कुमारी द्वारा उपस्थित लोगों व बच्चों को चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी!
टीम द्वारा मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड लाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को नशा ना करने हेतु भी प्रेरित किया गया!
उपस्थित लोगों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया! लोगों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिक बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए! इसके साथ-साथ नशे की बुराई व सोशल मीडिया के लाभदायक व हानिकारक प्रभाव, सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी गम्भीरता से चर्चा की गई.
इसके साथ-साथ क्षेत्र वासियों को कोविड-19 की गंभीरता के संबंध में जागरूक किया गया! उन्हें इस संबंध में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने व इस संबंध में अपनी सामाजिक भागीदारी हेतु आवाहन किया गया! उपस्थित लोगों से पोषण के संबंध में भी चर्चा की गई!
