चलते मोबाइल से निकला धुंआ, फिर पकड़ी आग, चंद मिनटों में जलकर राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला के लेदा बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्थानीय इलेक्ट्रीशियन की दुकानदार का मोबाइल अचानक धुआं छोड़ने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब दुकानदार पंकज कुमार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक पहले दुकान से हल्का धुआं उठता दिखाई दिया और फिर मोबाइल अचानक सड़क पर गिरा, जहां कुछ ही मिनटों में आग लगने से पूरी तरह राख हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जलते मोबाइल से उठता धुंआ और मौके पर मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है।

इस घटना के बारे में बताते हुए पंकज कुमार ने कहा कि मोबाइल में पहले हल्का धुआं निकलना शुरू हुआ, फिर आग लगने से और अधिक धुआं निकलना शुरू हो गया। इसके उपरांत मोबाइल फोन को फौरन दुकान से बाहर फेंका और कुछ ही पल में मोबाइल जलकर कोयले की तरह हो गया।

पंकज कुमार ने अपील की है कि इस तरह की घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं। खासकर बच्चों को बिना निगरानी मोबाइल देना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...