चलती HRTC बस पर गिरा भारी भरकम पेड़, लगा लंबा जाम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला में एक बड़ा हादसा टल गया। संजौली और छोटा शिमला के बीच सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। यह घटना तब हुई जब बस संजौली से छोटा शिमला की ओर जा रही थी। बस में यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ गिरने से पहले ही बस चालक ने खतरे को भांप लिया था और तुरंत ब्रेक लगा दिए थे। इसी वजह से पेड़ का बड़ा हिस्सा बस के पिछले हिस्से पर गिरा, जिससे बस को काफी नुकसान हुआ, लेकिन यात्रियों को चोट नहीं लगी।

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पेड़ गिरने से सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...