चलती ट्रेन में लगा दी आग; एक बच्चे सहित तीन मुसाफिरों की मौत, नौ यात्री गंभीर घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

इलाथुर में अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन (16307) के डी-1 डिब्बे में एक युवक ने बर्बरतापूर्ण तरीके से यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आग लगा दी।

आग से बचने के प्रयास में दो वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित नौ अन्य यात्री झुलसने से घायल हो गए। झकझोर देने वाली घटना रविवार रात को हुई।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हमलावर का एक बैग भी बरामद किया। बैग में दो मोबाइल और एक बोतल पेट्रोल और नोटपैड मिले हंै और आरोपी को पकडऩे के लिए जांच जारी है।

पुलिस को पास की इमारत में लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें कथित हमलावर मोटर बाइक के साथ दिखा है। पुलिस के अनुसार सोमवार को लगभग रात डेढ़ बजे कोरापुझा पुल के पास एलाथुर में रेलवे ट्रैक में तीन शव पाए गए।

जिनकी पहचान मछली व्यापारी नौफीक (40), और रहमथ (45) के रूप में हुई और दोनों कन्नूर जिले के मट्टानूर के रहने वाले थे।

एक शव रहमथ की बहन की बेटी (2) का था। इस घटना में घायल अन्य लोगों को पुलिस ने आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। यह घटना रविवार को रात को हुई, जब ट्रेन इलाथुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

एक युवक डी-2 कोच से डी-1 में घुस गया और बैठे यात्रियों पर ज्वलनशील तरल अथवा पेट्रोल डाला और सह-यात्रियों को आग लगा दी। फिर उन्होंने डिब्बे की इमरजेंसी चेन खींच दी और ट्रेन कोरापुझा पुल पर रुक गई। तीनों यात्रियों ने डिब्बे से कूदने की कोशिश की, जिनके शव सोमवार तडक़े मिले।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सभी यात्रियों की स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। जिला पुलिस प्रमुख राजपाल मीणा और कोईलैंडी के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को अस्पतालों में पहुंचाया।

रेलवे पुलिस, सिटी पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने रेलवे ट्रैक से बरामद कोच और बैग से साक्ष्य एकत्र किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए केएमसीएच ले जाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...