चम्बा: 20 दिन से बंद पड़े थानों, चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर, आम लोगों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस विभाग थाना और चौकी प्रभारियाें के सरकारी मोबाइल नंबरों को रिचार्ज नहीं करवा पाया है। इसके चलते एसपी सहित जिले के सभी पुलिस थानों और चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए हैं। करीब 20 दिन से बंद पड़े मोबाइल नंबरों को चालू करवाने में पुलिस विभाग असफल दिखाई दे रहा है।

इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग थानों और चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे हैं तो उन्हें या तो स्विच ऑफ या इनकमिंग कॉल की सुविधा का मेसेज सुनने को मिल रहा है।

हालांकि, जिन लोगों के पास थानों व चौकी प्रभारियों के निजी मोबाइल नंबर हैं, उन्हें इस प्रकार की समस्या नहीं पेश आ रही है। जिनके पास सिर्फ सरकारी मोबाइल नंबर ही थे, उन लोगों को पुलिस के पास अपराध या किसी घटनाक्रम की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मोबाइल नंबरों को रिचार्ज करने के लिए बजट शिमला से ही जारी होता है। बजट आते ही नंबरों को चालू करवा दिया जाएगा। संवाद

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...