चम्बा-सलूणी मार्ग पर कार से 17.54 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने चम्बा-सलूणी मार्ग पर कोटी पुल के पास एक कार से 17.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कार में सवार 3 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार को चम्बा सदर थाना के मुख्य आरक्षी हेमराज की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोटी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ी (सीएच 01एच-5096) को चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर 17.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार सवार एकलव्य गिल पुत्र रमेश कुमार हाऊस नंबर 1468/12, मोहित सिंह पुत्र हरजीत सिंह हाऊस नंबर 1449/12 व निखिल गिल पुत्र दीपक गिल हाऊस नंबर 335/12 ग्वाल मंडी पुतलीघर रामतीर्थ रोड अमृतसर जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चम्बा थाना में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...