चम्बा मेडिकल कॉलेज के बाहर AAP का धरना-प्रदर्शन, लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर घेरी सरकार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा के बहार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

आम आदमी पार्टी के चम्बा जिला प्रभारी कुक्कू ठाकुर व जिला सचिव सलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चम्बा जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। यहां पर अल्ट्रासाऊंड व सीटी स्कैन के लिए 2 से 3 महीने का समय लग रहा है।

यही नहीं, मेडिकल कॉलेज में गायनी विशेषज्ञ भी नहीं है, जिसके चलते महिलाओं के लिए प्रसव तक की सुविधा नहीं मिल रही है। मेडिकल कॉलेज सिर्फ एक रैफरल अस्पताल बन कर रह गया है। मेडिकल काॅलेज में 10 दिन से मरीजों के कई प्रकार के टैस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें निजी लैब में जाकर भारी भरकम शुल्क चुकाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मेडिकल काॅलेज की एक कर्मचारी ने संस्थान के अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। मेडिकल काॅलेज में एनस्थीसिया जनरल मैडीसन, जनरल सर्जरी, टीबी हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ समेत चिकित्सकों के कई पद खाली पड़े हुए हैं।

चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है।  इन पदों को जल्द नहीं भरा गया तो आम आदमी पार्टी जनता को लामबंद करते हुए धरने पर बैठने से भी गुरेज नहीं करेगी।

स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

आम आदमी पार्टी जिला प्रभारी कुक्कू ठाकुर ने कहा कि जिले में शिक्षा की स्थिति बेहद दयनीय है। 60 स्कूल ऐसे हैं जहां प्रिंसीपल नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षकों के 1500 के करीब पद खाली पड़े हैं। सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। कई स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं और कई जगह, एक शिक्षक ही 5 कक्षाओं को पढ़ा रहा है।

चम्बा में सेब सीजन पीक पर है। सभी सड़कों की हालत खस्ता है] जिसके कारण बागवान अपना सेब मंडी तक नहीं ला पा रहे हैं। मणिमहेश यात्रा शुरू हो रही है लेकिन अभी तक सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। कुक्कू ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में पूरे प्रदेश समेत चम्बा में भी कोई विकास कार्य नहीं किया है।

आप के प्रर्दशन में गिने-चुने लोग ही हुए शामिल

जिला चम्बा में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर जहां राजनीति दल चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं लोग भी आगे नहीं आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी लोगों को लामबंद नहीं कर पाई। शनिवार को आप के प्रदर्शन में गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। यहां तक कि उनके कई कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन से दूरी बनाई।

इस संबंध में जब जिला प्रभारी कुक्कू ठाकुर से बात की तो उनका कहना था कि भीड़ जुटाने से कोई फायदा नहीं होता है। ज्यादा लोग इक्ट्ठा करके कुछ नहीं होता। पावरफुल वही है जो अकेला चलता है और जनता की आवाज को उठाता है।

चम्बा को जल्द मिलेंगे 3 चिकित्सक : नागपाल

भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल ने कहा कि यह बात सरकार के ध्यान में है। जल्द मेडिकल काॅलेज चम्बा में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरे देश में है। आगामी 5 वर्ष के बाद चिकित्सकों की कोई कमी नहीं रहेगी।

आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब देखें। वहां से हिमाचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब में तो पैसे देकर भी पोस्टमार्टम नहीं हो रहे और सीएम अपना इलाज अपोलो में करवाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

हमीरपुर 20 मार्च - हिमखबर डेस्क गणित के शिक्षकोें की...

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का...

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो

पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए...

LSD तस्करी मामला: गिरफ्तार पुलिसकर्मी कुल्लू पुलिस के नहीं, STF में तैनात — SP कुल्लू

हिमखबर डेस्क पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने आज...