चम्बा में मलबे में दबी गाडिय़ां, सलूणी-लंगेरा मार्ग पर मिट्टी-पत्थरों का राज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-सलूणी-लंगेरा मुख्य मार्ग पर किहार के उपरी हिस्से में बारिश व ओलावृष्टि के चलते नाले का जलस्तर बढऩे से काफी तादाद में वाहन मलबे में दब गए। साथ ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के सहयोग से मलबा हटाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए काम युद्धस्तर पर छेड़े हुए है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद किहार क्षेत्र में भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया है। देखते ही देखते नाले के पानी के साथ भारी तादाद में मलबा बहकर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। इसके चलते सडक़ किनारे खड़े वाहन मलबे की जद में आ गए।

नाले के बढ़ते जलस्तर के चलते कुछ देर के लिए स्थानीय लोग डर से सहम गए। बारिश का दौर थमने के साथ ही लोगों ने मलबे में दबी गाडिय़ों को बाहर निकालने का काम आरंभ करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों संग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल करने के लिए काम छेड़ दिया। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर किहार के पास यातायात बहाली का काम जारी था।

अधिशासी अभियंता ईं. कुमुद उपाध्याय के बोल

उधर, लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता ईं. कुमुद उपाध्याय ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि के चलते चंबा-लंगेरा मार्ग पर किहार के पास नाले के पानी के साथ मलबा बहकर सडक़ तक पहुंच गया था। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीनों के सहयोग से मलबा हटाकर यातायात बहाली का काम जारी है। देर शाम तक मार्ग को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...