
बकलोह – भूषण गुरुंग
आज 16 अगस्त से जिला चम्बा के सभी छोटे बडे अखेट और डैम को मत्स्य विभाग की औऱ से मछलियां पकडने के लिए खोल दिया गया है। पूरे दो माह तक सभी नदी नालों औऱ जितने भी डैम थे उनमें मछलियो को पकड़ने में पूरी तरह से पावंदी लगा दी गई थी।
क्योंकि इन दिनों दो महीने मछलीयो का प्रजनन का समय होता है । इसलिये मत्स्य विभाग की और से पूरी पावंदी होती है।जब इस बाबत जिला चंम्बा के मत्स्य विभाग के असिडेंट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग की और आज से मछली मारने के लिये पावंदी हटा दिया गया है।
आज चमेरा जलासय से पहले दिन 38 किलो और रंजीत सागर जलासय से 952,5 किलो मछलिया पकड़ी गई। दोनो जगह को मिला कर कुल 990,5 किलो मछलियां पकड़ी गई जब कि पिछले साल पहले दिन 4606 किलो मछलियां पकड़ी गई थी।
