चम्बा बैरागढ़ मार्ग पर जीप से 24 स्लीपर बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जीप में तिरपाल से ढककर देवदार के स्लीपरों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को वन विभाग ने दबोचा है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड और रैपिट रिस्पांस की टीम ने की। टीम ने चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर कोटी के पास नाका लगाया था।

उसी दौरान एक जीप वहां पहुंची। तलाशी लेने पर उसमें देवदार के 24 स्लीपर बरामद हुए। इन स्लीपरों को लेकर जीप सवार लोगों से परमिट दिखाने को कहा गया। लेकिन, तीनों लकड़ी को लेकर कोई परमिट नहीं दिखा पाए।

इसके चलते विभाग ने जहां लकड़ी को अपने कब्जे में लिया तो वहीं जीप में सवार तीनों लोगों को भी हिरासत में लिया। इतना ही नहीं, इस जीप के साथ एक अन्य कार भी जा रही थी। जिसे भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।

नाके पर पकड़े गए देवदार के 24 स्लीपरों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। जीप में सवार कुमार पुत्र होशियारू निवासी गांव सुनडका डाकघर भलेई, राहुल शर्मा पुत्र चमारू राम निवासी गांव द्रबु डाकघर लिग्गा और भोटु पुत्र शरीफ मोहम्मद निवासी गांव ब्रंगाल को वन विभाग की टीम ने अपने हिरासत में लिया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड जगजीत चावला, रैपिट रिस्पांस टीम से वन खंड अधिकारी साहो सुरेश कुमार, वन रक्षक सिल्ला रोहित कुमार, वन रक्षक कल्हेल अतिरिक्त कार्यभार वन खंड छतरी इशांत धीमान, वन रक्षक कंदला अतिरिक्त कार्यभार मसरूंड़ तनु कुमारी, वन रक्षक तलाई बीट यदु कुमार शामिल रहे।

जिन्होंने रविवार को नाका लगाकर देवदार पेडों की अवैध तस्करी को रोका। अब विभाग इस बात की भी शिनाख्त कर रहा है कि आखिरकार देवदार के स्लीपर किस जंगल से लाए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...