चम्बा जिला परिषद् वार्ड करियां के हुए सीमांकन में हो शुद्धिकरण :मनोज

--Advertisement--

वक्तपुर वार्ड को खत्म करना गलत निर्णय: नीलम, तीसा का एक जिला परिषद वार्ड बढ़ाना जरूरी: त्रिलोक

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा में हाल ही में जो जिला परिषद् वार्ड का सीमांकन हुआ है हम उसके बिलकुल भी समर्थन में नहीं हैं क्योंकि सीमांकन जब होता है तो मैप के आधार पर होता है जबकि इसमें पूर्व की पंचायतें पश्चिम में तो उत्तर के पंचायतें दक्षिण में डाल दी गयी है।

ऐसे ही अगर हम अपने जिला परिषद् वार्ड करियां की बात करें तो यहाँ भी जो पंचायतें शामिल थी वो एक ही दिशा में थी वो सभी विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती थी। जनसँख्या भी सही और मानचित्र के अनुसार दिशा भी सही, विधानसभा क्षेत्र भी सही फिर इसके साथ किसी प्रकार की छेडखानी करना उचित नहीं था।

यह बात जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने कही। उन्होने कहा कि उपायुक्त चम्बा ने इस विषय में सुझाव ओर आपत्तियां मांगी थी जिसकी सुनवाई हेतु आज उपायुक्त चम्बा ने बुलाया था हालांकि अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया है।

जिला परिषद अध्यक्षा डॉ नीलम कुमारी के बोल 

वहीं जिला परिषद अध्यक्षा डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि नौ पंचायतें मैहला विकास खण्ड की होते हुए भी वक्तपुर वार्ड को खत्म कर दिया गया है जो कि सही नहीं है। उन्होने सुझाव देते हुए कहा कि पहले ही की तरह इस वार्ड को रहने दिया जाये और जो पंचायतें कम पड़ती है वो सुनारा वार्ड से ली जा सकती है क्योंकि इससे पूर्व भी ग्राम पंचायत बकाण तक वक्तपुर वार्ड जो पहले साच हुआ करता था उसमें शामिल थी।

कुठेहड़ दुलाहर पंचायत बीडीसी सदस्य के बोल 

वहीं कुठेहड़ दुलाहर पंचायत के बीडीसी सदस्य व जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य त्रिलोक सिंह ने कहा कि पंचायती राज के नियमानुसार जिला परिषद् वार्ड के लिए 25 हज़ार की संख्या होनी आवश्यक है जबकि होली वार्ड के लिए 17896 और भरमोर में 21212 है।

इसके विपरीत हम देखें तो सनवाल की 38146 और चांजू की 37601 यानी तीसा विकास खण्ड के दो वार्डों की जनसँख्या 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 75747 बनती है और अभी हो सकता है एक लाख हो चुकी हो।
उन्होने मांग की है कि तीसा ब्लॉक में एक वार्ड ओर बढ़ाया जाये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...