चम्बा: चांजू में श्रमिक कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, झुलसने से मजदूर की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक कॉलोनी में शुक्रवार आधी रात को भीषण अग्निकांड हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्म चंद निवासी संगेड के रूप में हुई है। आग लगते ही श्रमिक कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की देखरेख में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अग्निकांड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खामी के कारण लगी होगी। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...