चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही HRTC बस हुई हादसे का शिकार

--Advertisement--

चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही HRTC बस हुई हादसे का शिकार, 24 यात्री थे सवार

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों के बीच चीखोपुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार 24 यात्रियों काे लेकर ये बस चम्बा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पठानकोट के चक्की के पास पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

हादसे के दौरान बस में यात्री डर के मारे चिल्लाने लगे। घटना के समय कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं थी। वहीं हादसे की सूचना जैसे ही चम्बा डिपो को मिली तो पठानकोट डिपो से दूसरी बस की व्यवस्था की गई और इससे यात्रियों को उसमें बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह के बोल

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हुई है लेकिन हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...