चम्बा के तेलका मे बेसुध हालत में मिले अच्छरू राम ने टांडा में तोड़ा दम

--Advertisement--

चम्बा के तेलका मे बेसुध हालत में मिले अच्छरू राम ने टांडा में तोड़ा दम।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

तेलका मे खेत से करीब एक किलोमीटर दूर बेसुध मिले अच्छरू राम ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पोते के साथ घास का ढेर (कुंदु) लगाने के लिए गए थे।

उन्होंने पोते को घर भेज दिया था। इसके बाद गायब हो गए थे। बाद में खेत से करीब एक किलोमीटर दूर 25 अक्तूबर को बेसुध हालात में मिले थे। उन्हें बेसुध हालात में मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था।

यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सिर में रक्त का थक्का जमने की वजह से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां आठ दिन बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

भतीजे काकू राम ने बताया कि सालवां निवासी अच्छरू राम 22 अक्तूबर शाम को 7:00 बजे कुंदु लगाने पोते के साथ खेत में गए थे। आधा कुंदु लगाने के बाद पोते को घर भेज दिया था।

परिजन 8:00 बजे तक उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई गई।

ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल में छानबीन की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 25 अक्तूबर को वह खेत से एक किलोमीटर दूर पर बेसुध हालात में मिले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...