चम्बा – भूषण गुरुंग
बकलोह और चिलामा के प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में चतुर्थ गोरखा राइफल के जवानों और अधिकारयों के द्वारा अपने अपने बनाए गए कुल गुरु के मंदिर में नतमस्तक हुए।
कुमलाड़ी स्थित प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर में टू फोर गोरखा राइफल और फोर फोर गोरखा राइफल के जवानों और अधिकारीयो ने 100 साल पुराने बने हुए अपने कुल गुरु के मंदिर में यूनिट के धर्म गुरु पंडित राजन चापागई के अगुवाई में भगवान शिव ,गुरु गोरख नाथ और नाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा जी को नया वस्त्र धारण किए गए।
पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर के चारों और ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद ठीक 12 बजे बाबा जी के आगे रोट का प्रसाद काटा गया। दोनों यूनिट अधिकारी और जवानों के द्वारा हवन पूजन के बाद बाबा जी की आरती उतारी गई। उसके बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। अंत में मंदिर परिसर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गईं थी।
ये रहे उपस्थित
इस मौके में सेकंड फोर जी आर के सूबेदार मेजर शिवा कुमार गुरुंग, फोर फोर जी आर के सूबेदार मेजर एस. बी. रसकोटी केअलावा दोनों यूनिट के जवान शामिल थे।

