चचेरे भाई ने लूटी बहन की आबरू, बिलासपुर में रिश्ते तार-तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

सदर थाना के अंतर्गत कलियुगी भाई द्वारा (चाचा का लड़का) बहन के साथ ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता नाबालिग है। वहीं, आरोपी द्वारा पीडि़ता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीडि़ता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा भी इस गंभीर मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पीडि़ता ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि उसके सगे चाचा के लड़के ने जबरदस्ती कई बार उसके साथ संबंध बनाए। हालांकि उसने इसका विरोध भी किया, लेकिन इस युवक द्वारा उसकी बात न मानने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही स्कूल छोडऩे तक का दबाव बनाया। पीडि़ता बिलासपुर शहर के ही स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा है।

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब छह माह पहले उसके माता-पिता घर में नहीं थे। इस दौरान मुझे अकेला देखकर उसके चाचा के लड़के ने उसे धोखे से काम के बहाने बुलाया और संबंध बनाए। वहीं, इसके बाद इसने कई बार संबंध बनाने का दबाव बनाया। बाद में पिता, छोटे भाई व बहन को भी जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह अपनी बात अपने माता-पिता को नहीं बता पाई।

पीडि़ता का कहना है कि उसने यह बात अपनी मामा की बेटी को यह बात बताई। वहीं, स्कूल छोडऩे का भी निर्णय ले लिया। बाद में इस लड़के द्वारा फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल कर दिया। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...