चक्की में अवैध खनन जोरों पर,रात के अंधेरे में निजी भूमि पर लाखों की खनिज संपदा को लूटकर सरकार को लगा रहे चूना

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

देश में यहां भाजपा की सरकार केंद्र व राज्यों में बनी है, वहां-वहां अवैध निर्माण गिराने के लिए बुलडोजर का उपयोग हो रहा है। अवैध माफिया, गुंडों व अराजक तत्त्वों के खिलाफ भाजपा की सरकार बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही हैं।

वही हिमाचल में इसके बिलकुल विपरीत बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है, लेकिन हिमाचल की भाजपा सरकार कोई खबर नहीं है।

यह बुलडोजर जेसीबी मशीन चक्की दरिया में निजी भूमि पर अवैध करती हुई अकसर देखी जा सकती है, लेकिन भाजपा की सरकार व अधिकारियों के ढीले रवैया के कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। कथित रूप से यह बात भी सामने आ रही है कि इन खनन माफियाओं की पहुंच सरकार में बैठे रसूखदार लोगों तक है।

एक तरफ भाजपा की सरकार बुलडोजर को एक न्याय के रूप में पेश कर रही है, वहीं दूसरी और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र इंदौरा के डमटाल माजरा क्षेत्र में यह बुलडोजर सरकारी भूमि पर खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं और सरकार को चूना लगा रहे हैं।

यह बुलडोजर रात के अंधेरे में डमटाल माजरा क्षेत्र के क्रशरों से निकलते हैं और लाखों रुपए की खनिज संपदा लूट दोबारा से इन क्रशरों में लौट जाते हैं। एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम से बात की गई उन्होंने कहा कि मैं खनन अधिकारी व पुलिस प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे।

क्या कहते है अधिकारी

इस संदर्भ में जब जिला खनन अधिकारी नूरपुर कुलभूषण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। घटनास्थल का जायजा लिया जाएगा अगर कोई अवैध खनन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...