चक्की पुल पर चौपहिया वाहनों के लिए है बंद, फिर भी सरेआम आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे भारी भरकम वाहन।
ज्वाली – शिबू ठाकुर
हिमाचल पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की पुल पर भारी चौपहिया वाहनों की आवाजाही को बंद ने किया गया है, लेकिन सरेआम चौपहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है।
सरेआम आदेशों की धज्जियां उड़ाकर भारी-भरकम चौपहिया वाहन पुल से गुजर रहे हैं | लेकिन इन पर कोई भी रोक नहीं लगा रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस पुल से गुजर रहे हैं।
जिन वाहन चालकों की अच्छी सांठगांठ है उनको पुल से गुजरने दिया जाता और अन्य को पुल से गुजरने नहीं दिया जाता है।
चक्की पुल के एक तरफ हिमाचल पुलिस खड़ी है, जबकि पठानकोट की तरफ पंजाब की पुलिस तैनात है, लेकिन अब सवाल उठता है कि पुलिस को तैनाती के बाद बड़े चौपहिया वाहन पुल से प्रतिबंध के बावजूद कैसे गुजर रहे हैं। पुलिस उनको रोक क्यों नहीं रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली को भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। पठानकोट की तरफसे ज्यादा वाहन हिमाचल की तरफ बड़े चौपहिया वाहनों बसों, ट्रकों को लेकर आते हैं।
लोगों ने कहा कि अगर चक्की पुल से भारी-भरकम वाहनों की आवाजाही बंद है तो किसी को भी इस पुल से गुजरने न दिया जाए।
उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल व एसपी नूरपुर से मांग उठाई है कि चक्की पुल से किसी भी भारी-भरकम वाहन को गुजरने न दिया जाए तथा जो इन वाहनों को गुजरने दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एसपी अशोक रतन के बोल
इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि हमारी पुलिस किसी भी भारी-भरकम चौपहिया वाहन को पुल से नहीं गुजरने दे रहे है, लेकिन पंजाब की पुलिस इन वाहनों को नहीं रोक रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ भी हिमाचल की पुलिस तैनात की जाएं।

