चंबा: होमस्टे योजना के प्रशिक्षण शिविर में 25 युवाओं ने लिया हिस्सा

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग 

जिला पर्यटन विकास विभाग और आईटीसीओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत राजनगर में होमस्टे योजना से संबंधित किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यकलापों को लेकर आयोजित किए गए।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि जिला में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी होम स्टे योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए विभाग द्वारा प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं के मद्देनजर विशेषकर युवा इस व्यवसाय में शामिल हो रहा है । लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में 25 स्थानीय लोगों को पर्यटकों को होम स्टे के दौरान उपलब्ध करवाए जाने वाली महत्वपूर्ण सेवाओं के तहत व्यवसायिक तौर-तरीकों के बारे में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया ।

होमस्टे योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में विगत डेढ़ वर्षो के दौरान लगभग 214 के करीब होमस्टे पंजीकृत किए जा चुके हैं । आने वाले समय के दौरान अनुसूचित जाति उप योजना के तहत जिला के कामला, भनोता, चमीनु और तीसा के युवाओं के लिए पर्यटन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उप प्रधान राजीव ठाकुर व जेकेआईटीसीओ संस्था से आर. एल परमार उपस्थित थे। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...