चंबा हत्याकांड: चौहड़ा में लगे प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे, जयराम बोले- एनआईए से करवाई जाए जांच

--Advertisement--

चौहड़ा में प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। जयराम ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जात, धर्म या क्षेत्र के विरूद्ध नहीं है। हमारी लड़ाई 25 वर्षीय मासूम नौजवान की हत्या करने वालों के खिलाफ है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा में युवक की नृशंस हत्या किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमसे पहले आना चाहिए था। सीएम या हमारे आने से मनोहर वापस नहीं आ सकता लेकिन परिवार को शांति मिलती।

बहुत सी घटनाए होती हैं जिन्हें कांग्रेस सरकारें हल्के में लेती हैं। गुड़िया केस को भी हल्के में लिया गया था। भाजपा ने गुड़िया मामले की जांच सीबीआई से करवाई और आज दोषी सलाखों के पीछे है। चंबा में हुए हत्याकांड की एनआईए जांच होने से देश में एक बहुत बड़ा संदेश जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह है कि हम सभी मनोहर के परिवार से मिलने दें। इससे पहले जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल, राकेश पठानिया, बिक्रम सिंह जरयाल, हंसराज, डीएस ठाकुर बनीखेत पहुंचे। बनीखेत से चौहड़ा पहुंचे जहां जनसभा को संबोधित किया गया।

चौहड़ा में प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। जयराम ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जात, धर्म या क्षेत्र के विरूद्ध नहीं है। हमारी लड़ाई 25 वर्षीय मासूम नौजवान की हत्या करने वालों के खिलाफ है।

मनोहर हत्याकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भाजपा आंदोलन कर रही है। मनोहर को न्याय दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरने वाले लोगों का भाजपा विधायक हंसराज ने आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...