चंबा से धर्मपुर वाया टांडा रूट पर बस सेवा शुरु

--Advertisement--

चंबा 15 मई – भूषण गुरुंग

विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा से धर्मपुर वाया टांडा रूट पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण चंबा से  धर्मपुर वाया टांडा रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया गया था, अब इस रूट को बहाल कर दिया गया है।

इस बस रूट के सुचारू होने से लोगों को विशेषकर डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा जाने वाले मरीजों  तथा अन्य लोगों को परिवहन निगम की बस सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि यह बस 7:30 बजे चंबा से बाया जोत चुवाडी, नूरपुर, पालमपुर वाया टांडा  होकर  धर्मपुर और अगले दिन निगम की बस प्रातः 5:30  बजे  धर्मपुर से चंबा के लिए रवाना होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...