चंबा-साहो-परोथा मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा-साहो-परोथा मार्ग पर हेरनू नाला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है।

घटना का पता तब चला, जब सुबह स्थानीय लोगों ने गाड़ी को हेरनू नाला के नीचे गिरा देखा। इसकी जानकारी तुरंत प्रभारी सदर थाना चम्बा को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर जांच शुरु कर घटना के कारणों का पता लगा रही है। युवक की पहचान सुरेश कुमार (25) पुत्र मनसा राम निवासी गांव नागूणी पंचायत व डाकघर सराहन तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल लाया गया है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...