चंबा: सात दिन जंगल में बेसुध पड़े रहने के बाद भी जिंदा बच गए हंसराज

--Advertisement--

Image

बताया जा रहा है कि बीते आठ जुलाई को हंसराज पांगी से तीसा की तरफ अपने घर आ रहे थे। रानीकोट में हंसराज जंगल की तरफ गए, जहां पांव फिसलने से गहरे नाले में गिर गए और बेहोश हो गए। 

चम्बा, भूषण गुरूंग 

हिमाचनल प्रदेश के चंबा जिले में जंगल में सात दिन घायल अवस्था में बेसुध पड़े रहने के बाद भी व्यक्ति जीवित बच गया। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

इनकी पहचान हंसराज निवासी गुआड़ी गांव, डाकघर तरेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते आठ जुलाई को हंसराज पांगी से तीसा की तरफ अपने घर आ रहे थे।

रानीकोट में हंसराज जंगल की तरफ गए, जहां पांव फिसलने से गहरे नाले में गिर गए और बेहोश हो गए। हंसराज घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों के पास भी गए लेकिन कुछ पता नहीं चला।

थक-हारकर परिजनों ने 13 जुलाई को पुलिस के पास हंसराज के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी।

आखिरकार 15 जुलाई को जब परिजन व अन्य ग्रामीण तलाश करते हुए रानीकोट के जंगल पहुंचे तो वहां हंसराज घायल अवस्था में मिले। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां टांग में गंभीर चोट की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है।

डॉक्टरों ने उनकी टांग के ऑपरेशन की बात कही है। चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र ने बताया कि जंगल में घायल अवस्था में मिले व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...